Realme Narzo 30 सीरीज़ आज भारत में लॉन्च होने जा रही है और यह लॉन्च दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. कम्पनी अपनी Realme Narzo 30 सीरीज़ के तहत कम्पनी दो फोंस Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G को लॉन्च करेगी. साथ ही Realme Buds Air 2 को भी लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले इन फोन्स के स्पेक्स लीक हुए हैं.
Realme Narzo 30A और Narzo 30 Pro को दोपहर 12.30 पर लॉन्च किया जाएगा. कम्पनी इन स्मार्टफोंस के लॉन्च के लिए वर्चुअल इवेंट ऑर्गेनाइज़ कर रही है. आप लॉन्च को रियलमी के यूट्यूब और सोशल मीडिया चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Realme ने Narzo 30 series के स्पेक्स की पुष्टि की है. Realme Narzo 30 Pro 5G को मीडियाटेक Dimensity 800U SoC द्वारा संचालित है. टीज़र वीडियो से संकेत मिले हैं कि Realme Narzo 30 फोंस को होल-पंच कैमरा कट-आउट दिया जाएगा. लीक हुए पोस्टर से पता चला है कि Narzo 30 Pro 5G को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जाएगी. स्क्रीन के टॉप पर दिए कटआउट में फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस के बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा.
Realme को Buds Air 2 को Narzo 30 के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. बजट TWS को एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन दिया गया है.