Realme Narzo 10A आज एक बार फिर दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाने वाला है। Narzo 10A रियलमी के किफ़ायती स्मार्टफोंस में से एक है जो दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है। Narzo 10A को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत Rs 8,999 से शुरू होती है। रियलमी अपनी 10A सीरीज को दो रंगों में पेश करती है।
Realme Narzo 10A के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 8,999 रखी गई है। स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 9,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा।
एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दो अन्य कैमरा में 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्युटिफिकेशन के साथ आया है।
Narzo 10A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!