Realme Narzo 10A को आज भारत में सेल किया जा रहा है। रियलमी के नए फोन के खास फीचर्स में बड़ी बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा, बड़ी डिस्प्ले आदि शामिल है। आज इस फोन को Flipkart पर सेल किया जाएगा। डिवाइस को Realme India की आधिकारिक वैबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू और व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकता है।
Realme Narzo 10A को भारत में Rs 8,499 में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। चीनी कंपनी ने बताया है कि फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेगा। डिवाइस केवल चुनिन्दा राज्यों में उपलब्ध होगा जिसमें तमिलनाडू, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक आर केरल शामिल हैं।
एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दो अन्य कैमरा में 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्युटिफिकेशन के साथ आया है।
Narzo 10A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।