Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। सीरीज़ पिछले कई महीनों से चर्चा में है। पहले इस सीरीज़ को मार्च में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद इसके लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है। Realme Narzo 10 को क्वाड कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस म्यांमार में लॉन्च हुए Realme 6i का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इसके अलावा, Realme Narzo 10A को थाईलैंड में लॉन्च हुए Realme C3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा।
Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A का लॉन्च दोपहर 12.30pm IST शूर होगा। इवैंट को यूट्यूब और कंपनी के अन्य आधिकारिक सोशल चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। रियलमी का कहना है कि यह प्रिसेंटेशन विडियो लॉकडाउन से पहले ही रिकॉर्ड किया गया था।
Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को आज भारत में पेश कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सीरीज़ को Rs 15,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें, म्यांमार में लॉन्च हुए Realme 6i का दाम MMK 249,900 (roughly Rs 13,600) रखा गया है और भारत में भी इस फोन को इसी दाम में पेश किया जा सकता है। इसी तरह Realme C3 को थाईलैंड में THB 3,999 (roughly Rs 9,400) के दाम में पेश किया गया था।
स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है। Narzo 10 को 48MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा को वर्तिकली लाइन किया जाएगा। Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और दोनों फोंस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अभी फोंस की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और फोंस की तुलना Poco X2 और Redmi Note 8 Pro से होगी।