Realme का नया Narzo 10 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की वैबसाइट पर सेल किया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप आदि शामिल है। इस फोन को मई में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोंस को कई दफा फ्लैश सेल में लाया जा चुका है।
Realme Narzo 10 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,999 है। फोन को तीन रंगों दैट व्हाइट, दैट ग्रीन और दैट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दो अन्य कैमरा में 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो AI ब्युटिफिकेशन के साथ आया है।
Narzo 10A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।