Realme ने घोषणा की है कि 26 मार्च को भारत में Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जाएगा। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले Narzo 10 को ऑनलाइन देखा जा चुका है।
टिप्स्टर ईशान अगरवाल के मुताबिक, Realme Nazro 10 को RMX2040 मॉडल नंबर दिया गया है। टिप्स्टर ने आगामी स्मार्टफोन की लाइव इमेज भी साझा की है। इमेज से पता चलता है कि फोन में एक वॉटर ड्रॉप नौच डिज़ाइन दिया जाएगा और बेज़ेल्स न के बराबर होंगे। पॉवर बटन फोन के दाएं किनारे पर मिलेंगे जबकि वॉल्यूम कंट्रोल लेफ्ट साइड पर रहेंगे।
इसके अलावा, टिप्स्टर का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। यह प्रॉसेसर हाल ही में लॉन्च हे Realme 6i जैसा है। इमेज से आगामी स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर का भी पता चलता है और बताया जा रहा है कि फोन का दाम Rs 15,000 के अंदर रहेगा।
Realme ने यह पहले ही खुलासा कर दिया है कि आगामी फोन गेमिंग-सेंट्रिक चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 5000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा जो क्विक चार्ज सपोर्ट कर सकती है।
कंपनी आगामी स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी टीज़ कर चुकी है और Narzo 10 में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा सेतूप मिलेगा। Realme Narzo 10 का डिज़ाइन Realme 6i जैसा है जिसे म्यांमार में लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा, टीज़र से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89.8 प्रतिशत होगा।