Realme ने अपनी 100W SuperDart टेक फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम किया शुरू

HIGHLIGHTS

शाओमी की 100W सुपर चार्ज टर्बो फ़ास्ट चार्ज को देगी टक्कर

कम्पनी ने Dart और SuperDart ट्रेडमार्क के लिए किया अप्लाई

Realme जल्द अपना पहला 5G फोन Realme X50 को लॉन्च करने वाला है। अब कम्पनी अपनी नई चार्जिंग तकनीकी पर काम कर रही है। Realme ने अपनी फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को Dart और SuperDart ट्रेडमार्क दिया है।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा और सुधांशु अम्भोरे ने रियलमी द्वारा किए गए ट्रेडमार्क एप्लीकेशन का स्क्रीनशॉट साझा किया है। स्क्रीनशॉट से नाम के अलावा कोई अन्य जानकारी हाथ नहीं लगी है। कहा जा रहा है कि यह सुपरडार्ट सीधे तौर पर शाओमी की 100W सुपर चार्ज टर्बो फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी को टक्कर देगा।

Xiaomi का 100W चार्जर 4,000mAh की बैटरी को 17 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। विवो ने इस साल की शुरुआत में 12W सुपर फ़ास्टचार्ज टेक्नोलॉजी को दिखाया था जो 4,000mAh की बैटरी को 13 मिनट में चार्ज कर सकती है।

Realme वर्तमान समय में अपने फोंस के लिए ओप्पो की VOOC फ़्लैश चार्ज तकनीक का उपयोग करता है। Realme X2 Pro कम्पनी का सबसे फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला डिवाइस है। यह डिवाइस SuperVOOC फ़्लैश चार्ज तकनीक के साथ आता है जो 50W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है जो 35 मिनट में बैटरी को पूरा चार्ज कर सकता है।

आगामी Realme X50 5G स्मार्टफोन भी VOOC 4.0 फ़्लैश चार्ज तकनीक सपोर्ट करेगा जो डिवाइस को 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :