आज चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme अपना 108 मेगापिक्सल कैमरा इनोवेशन इवेंट का आयोजन कर रहा है। इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा और आप रियलमी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक आदि पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Realme से पहले शाओमी ने यह ऐलान किया था कि Redmi Note 10 सीरीज़ को 108MP कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Redmi Note 10 Pro Max का टॉप-एंड मॉडल Redmi Note 10 Pro Max होगा जो 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। Redmi Note और Note 10 Pro में दूसरे किफ़ायती कैमरा सेन्सर देखने को मिल सकते हैं।
आज होने वाले Realme के इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme 8 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा भी कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि Realme 8 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठाया जाए जो Realme 7 series की जगह लेगी।
आगामी Realme 8 सीरीज़ के साथ कंपनी जल्द लॉन्च होने वाली Redmi Note 10 series को टक्कर देगी। अभी तक Realme 8 और Realme 8 Pro के स्पेक्स का पता नहीं चला है।
स्मार्टफोन निर्माता ने हाल ही में भारत में Narzo 30 series के अंदर दो फोंस Narzo 30A और Narzo 30 Pro को लॉन्च किया है। डिवाइस का प्रो मॉडल 5G सपोर्ट के साथ आया है और उम्मीद है कि Realme 8 Pro को भी 5G सपोर्ट दिया जाएगा।
ब्रांड पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि इस साल हर प्राइस सेगमेंट में 5G स्मार्टफोंस पर फोकस किया जाएगा। कंपनी और भी बहुत से स्मार्टहोम, लाइफ प्रोडक्टस जैसे वायरलेस ईयरबड्स आदि पर काम करेगी।
इसी बीच 4 मार्च को रियलमी अपने Realme GT 5G फोन को लॉन्च कर सकती है और इसी दिन Redmi Note 10 series को आधिकारिक तौर पर ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।