Realme GT 5G को भारतीय वैबसाइट पर टीज़ किया गया, इन स्पेक्स के साथ ले सकता है एंट्री

HIGHLIGHTS

3 जून को लॉन्च होगा Realme GT 5G

जानें Realme GT 5G में मिलने वाले स्पेक्स

Realme GT 5G को स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा

Realme स्मार्टफोन निर्माता 3 जून 2021 को अपना ग्लोबल 5G समिट आयोजित करने वाला है जो 10am GMT (2:30pm IST) पर शुरू होगा। इवेंट से पहले Realme GT 5G स्मार्टफोन को रियलमी इंडिया के ग्लोबल 5G समिट पेज पर देखा गया है जिस पर कमिंग सून लेबल भी देखा गया है। रियलमी ने घोषणा की है कि 5G इवेंट 10 जून 2021 को भारत में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी Realme GT 5G फोन को लॉन्च करेगी। रियलमी इंडिया के CMO Francis Wong ने डिवाइस की एक इमेज ट्वीट की है जिससे रेसिंग यैलो कलर का पता चला है।

Realme GT 5G को चीनी बाज़ार में मार्च 2021 में पेश किया गया था और फोन को समान स्पेक्स के साथ ही आगे लॉन्च किया जाएगा। Realme GT 5G में 6.43 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो स्नैपर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Realme GT 5G के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 31,400 हो सकती है जबकि 12GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल को Rs 37,000 में लॉन्च किया जा सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :