Xiaomi के लिए मुसीबत बनकर आया Realme का धाकड़ फोन, 5G सपोर्ट और पॉवरफुल फीचर्स से लैस, जानें क्या है दाम

HIGHLIGHTS

Realme GT 5G मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया गया है, इस 5G मोबाइल फोन में आपको 4500mAh की बैटरी 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है

Realme GT 5G मोबाइल फोन की कीमत चीन में CNY 2,799 है

Realme GT 5G mobile Phone गेमिंग के शौक़ीन लोगों के लिए खासतौर पर पेश किया गया है, इसमें आपको GT Mode भी मिल रहा है

Realme GT 5G मोबाइल फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, यह कंपनी का 2021 का पहला फ्लैगशिप फोन है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 SoC के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको कुछ अन्य प्रीमियम स्पेक्स भी मिल रहे हैं, जैसे इस मोबाइल फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक यानी Realme GT 5G मोबाइल फोन में आपको एक 65W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500mAh बैटरी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको गेमर्स के लिए GT Mode भी मिल रहा है। 

Realme GT 5G का प्राइस और सेल डिटेल्स

Realme GT 5G मोबाइल फोन को चीन के मार्किट में CNY 2,799 यानी लगभग Rs 31,400 के प्राइस में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है, हालाँकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में CNY 3,299 यानी लगभग Rs 37,000 में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको ब्लू, सिल्वर और रेसिंग ब्लू रंगों में वेगन लेदर फिनिश में लिया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन को चीन में प्री-बुकिंग के लिये लाया जा चुका है, इसके अलावा इसकी सेल 10 मार्च को होने वाली है। Realme ने इस बात की भी घोषणा की है कि इस मोबाइल फोन यानी Realme GT 5G को अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाने वाला है, इसे इंडिया में भी लॉन्च करने की संभावना है। 

Realme GT 5G मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

अगर स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन यानी Realme GT 5G मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.43-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 SoC मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको 12GB तक की रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। 

फोन में आपको यानी Realme GT 5G मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी सोनी IMX682 सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का वाइड-एंगल लेंस भी मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको एक अन्य मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी और 65W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :