Realme Days सेल 19 मार्च से होगी शुरू

HIGHLIGHTS

19 मार्च से शुरू होगी सेल

कई ई-कॉम प्लेटफार्म पर मिलेंगे ऑफर्स

Realme ने “Realme Days” डिस्काउंट की घोषणा की गई है जिसके तहत यूज़र्स को Flipkart, Amazon, TataCliq और realme.com से रियलमी के स्मार्टफोंस खरीदने पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा। सेल की शुरुआत 19 मार्च को शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगी।

Realme इस सेल के दौरान Realme 6, Realme 6 Pro, Realme 5, Realme 5 Pro, Realme X, Realme XT, Realme X2 और Realme X2 Pro आदि पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जाएगा। ग्राहक फ्लिप्कार्ट पर 18 मार्च से ही सेल का लाभ उठा सकते हैं। Realme 6 Pro सभी पार्टनर प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा।

Realme साथ ही एक्सचेंज ऑफर में डिवाइस खरीदने पर भी ख़ास डिस्काउंट दे रहा है। इन ऑफर्स को Bump Up Prexo (BUP) नाम दिया गया है जिसकी रेंज Rs 2000 से Rs 4000 तक रहेगी और यह ऑफर Realme X2 और Realme X2 Pro पर लागू होगा।

BUP ऑफर के तहत, ग्राहक Realme X2 के 4GB+64GB वैरिएंट को एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर Rs 14,999 में खरीद सकते हैं। BUP ऑफर केवल फ्लिप्कार्ट पर ही उपलब्ध रहेगा। ग्राहक SBI Credit कार्ड और EMI ट्रांज़ेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Realme 5 Pro को Realme, Flipkart, Amazon और TataCliq पर Rs 1000 तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, Realme 5 के 3GB+32GB, 4GB+64GB और 4GB+128GB पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme Days के दौरान, Realme X के 4+128GB वैरिएंट को Rs 14,999 में सेल किया जाएगा और 8GB +128GB वैरिएंट Rs 17,999 में उपलब्ध होगा।

Realme XT के 4+64GB वैरिएंट को Rs 14,999 में सेल किया जाएगा और 6GB+64GB तथा 8GB+128GB वैरिएंट Rs 15,999 और Rs 17,999 में मिलेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :