Realme C35 को मिला नया सिस्टम अपडेट, बग फिक्स, सिक्योरिटी पैच भी है शामिल
Realme C35 को मिल रहा है नया अपडेट
मई सिक्योरिटी पैच के साथ आया है नया अपडेट
जानें क्या है Realme C35 को मिले नए अपडेट में
Realme ने भारत में अपने C35 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी किया है। अपडेट में कुछ ओप्टीमाइज़ेशन और फिक्स के साथ ही मई Android सिक्योरिटी पैच को शामिल किया गया है।
Surveyअपडेट RMX3511_11.A.33 वर्जन नंबर के साथ आया है। आधिकारिक चेंजलोग से हुलसा हुआ है कि अपडेट इम्प्रूव्ड स्टेबलिटी और इशूज़ फिक्स के साथ आएगा। अपडेट में मई 2022 के लिए Android सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स ने सुपरहिट शो 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन की घोषणा की, देखें कब शुरू हो रहा ये मौत का खेल
Realme ने कहा, इस अपडेट की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, इसका एक चरणबद्ध रोलआउट होगा। अपडेट को आज सीमित संख्या में यूजर्स के लिए अपडेट रोल आउट किया जाएगा और यह सुनिश्चित करने के बाद कि कोई महत्वपूर्ण बग नहीं हैं, कुछ दिनों में इसका व्यापक रोलआउट होगा। अगर कोई गंभीर बग नहीं मिलते हैं, तो आने वाले दिनों में पूर्ण रोलआउट पूरा कर लिया जाएगा।
यूजर्स अपडेट चेक करने के लिए सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Realme C35 स्पेक्स
Realme C35 FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन में आपको एक वी-कट नॉच मिल रहा है, जहां आपको इसका 8MP का सेल्फी स्नैपर नजर आने वाला है। हालांकि फोन के बैक पर आपको 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ टैग किया गया 50MP का प्राइमेरी कैमरा देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: आधार सेंटर पर जाने की जरूरत होगी खत्म, अब घर बैठे अपडेट होगा आपका आधार कार्ड, फ्री में होगा काम?
आप अपने चेहरे का उपयोग करके या साइड-माउंटेड रीडर पर फ़िंगरप्रिंट को स्कैन करके डिवाइस को अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में आपको Android पर आधारित Realme UI मिल रहा है। फोन में एक Unisoc Tiger T616 SoC मिल रहा है, इतना ही नहीं, फोन में आपको LPDDR4x RAM, UFS 2.2 स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है। यह बैटरी 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
