Realme ने अपनी C सीरीज़ को बढ़ाते हुए अपना नया Realme C25 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Realme C25 मीडियातक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 6000mAh बैटरी के साथ पेयर किया गया है. Realme C15 भारत में इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है. Realme C25 की तुलना भारत में Redmi 9 Power से होगी और साथ ही इसे हाल ही में लॉन्च हुए Micromax In 1 का भी सामना करना होगा. Realme C25 की कीमत IDR 2,300,000 (करीब Rs 11,600) रखी गई है.
Realme C25 स्पेक्स के मामले में Realme C15 से मिलता जुलता है. फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है. रियलमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. फोन दो अन्य वेरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB के साथ आया है. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Realme C25 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP मोनोक्रोम लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है. फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है.
कनेक्टिविटी के लिए Realme C25 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5. 0, GPS और माइक्रो USB पोर्ट सपोर्ट दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित RealmeUI पर काम करता है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. फोन के रियर साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है.
Realme C25 दो रंगों वॉटर ग्रे और वॉटर ब्लू में आया है. इसे इंडोनेशिया में IDR 2,300,000 (लगभग Rs 11,600) की शुरुआती कीमत में 27 मार्च से लॉन्च किया जाएगा.