Realme C25 की आज है पहली फ़्लैश सेल, 10 हजार के अंदर मिल रहे हैं तगड़े फीचर्स, जानें कैसा है लुक्स

HIGHLIGHTS

Realme C25 मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 9,999 है

हालाँकि इसके टॉप मॉडल को Rs 10,999 में लिया जा सकता है, Realme C25 का यह मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है

Realme C25 की यह सेल दोपहर 12PM पर Flipkart पर होने वाली है

Realme C25 की पहली बिक्री यानी सेल फ्लिपकार्ट और Realme India की वेबसाइट पर 16 अप्रैल यानी आज होने वाली है। स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Realme C25 की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस महीने की शुरुआत में Realme C20 और Realme C21 के साथ इसे लॉन्च किया गया था।

आपको बता देते हैं कि Realme C सीरीज में लॉन्च किये गए फोंस में Realme C20 इस सीरीज में सबसे सस्ता फोन है, और इसकी कीमत कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। स्मार्टफोन की पहली सेल यानी बिक्री 13 अप्रैल को हो चुकी है। भारत में Realme C21 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है और यह पहली बार 14 अप्रैल को आ चुका है, हालाँकि इन दो फोंस के बाद आज Realme C25 की पहली सेल होने जा रही है, आपको बता देते हैं कि यह सेल यानी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर होने जा रही है।

Realme C25 की सेल डिटेल्स और प्राइस इन इंडिया

Realme C25 की अगर बात करें तो आपको बता देते है कि इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 9,999 में लिया जा सकता है, आपको बता देते है कि इसके अलावा फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 10,999 में लिया जा सकता है। फोन को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि इस फोन को Watery Grey और Watery Blue रंगों में लिया जा सकता है। आज दोपहर 12 बजे इस मोबाइल फोन यानी Realme C25 की पहली बिक्री होने वाली है, इस मोबाइल फोन को आप Flipkart के अलावा Realme.com के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी लिया जा सकता है। 

Realme C25 के टॉप फीचर्स

अगर हम कुछ टॉप फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको मीडियाटेक Helio G70 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको बता देते है कि आपको माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप 256GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। 

फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है. जो आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। फोन के कैमरा को लेकर कहा जा सकता है कि इसमें आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 2MP का ब्लैक और वाइट सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी देख सकते हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :