Realme C20A स्मार्टफोन को बंगलादेश में लॉन्च कर दिया गया है। या मोबाइल फोन जनवरी में लॉन्च किये गए Realme C20 का ही री ब्रांडेड वर्जन है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिल रहा है, और फोन में आपको 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले भी देखने को मिलने वाली है। Realme C20A मोबाइल फोन की बात करें तो इसके खास फीचर्स में एक सिंगल कैमरा सेंसर को देखा जा सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच स्टाइल डिस्प्ले मिल रही है। Realme C20A मोबाइल फोन में आपको दो अलग अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के कलर को चुन सकते हैं।
Realme C20A मोबाइल फोन को बंगलादेश में BDT 8,990 यानी लगभग Rs 7,800 के आसपास के प्राइस में सिंगल एक ही वैरिएंट में यानी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में आपको आयरन ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन भी मिल रहे हैं। यह मात्र बंगलादेश में ही खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालाँकि इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि आखिर इस मोबाइल फ़ो को दूसरे बाजारों में कब लॉन्च किया जाने वाला है।
इस मोबाइल फोन यानी Realme C20A को एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 2GB की रैम मिल रही है। फोन में फोटो आदि के लिए मौजूद कैमरा की बात करें तो आपको बता देते है कि Realme C20A मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का कैमरा बेक पर मिल रहा है, इसके अलावा आपको एक LED फ़्लैश भी इसमें मिल रही है। फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। हालाँकि यहाँ आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको 32GB की स्टोरेज भी रैम के साथ मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं।
Realme C20A स्मार्टफोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो रिवर्स चार्जिंग के साथ मिल रही है। यह इस मोबाइल फोन की सबसे खास बात कही जा सकती है। इसके अलवा फोन में आपको कई सेंसर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!