हम सभी जानते हैं कि Realme की पोपुलर C सीरीज को अभी हाल ही में इंडिया में कुछ नए मोबाइल फोंस के साथ सजाया गया था, इस सीरीज में Realme C20 मोबाइल फोन को अभी हाल ही में एक अफोर्डेबल मोबाइल फोन के टार पर जोड़ा गया था। हालाँकि इस मोबाइल फोन की कीमत यानी Realme C20 की कीमत पहले भी कम ही थी लेकिन अब आप इसे और भी कम कीमत में ले सकते हैं।
आपको बता देते हैं कि जहां Flipkart पर इस मोबाइल फोन को अभी तक Rs 6,999 में लिया जा सकता है। लेकिन अब Flipkart की सेल में ही इस मोबाइल फोन को मात्र Rs 6,799 के प्राइस में ख़रीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक बड़ी बैटरी के साथ एक 5000mAh बैटरी भी मिल रही है, जो इसके कुछ खास फीचर्स में से एक है।
Realme C20 मोबाइल फोन को आप आज बड़ी ही आसानी से दोपहर 12 बजे होने वाली फ़्लैश सेल में Flipkart के साथ ही Realme की ऑनलाइन स्टोर से भी ले सकते हैं। फोन के 2GB रैम और 32GB मॉडल की प्राइस Rs 6,999 है लेकिन आप इसे एक बढ़िया ऑफर के तहत मात्र Rs 6,799 की प्राइस में ही ले सकते हैं, क्योंकि कंपनी पहले 10 लाख यूजर्स को Rs 200 का ऑफ दे रही है। इस मोबाइल फोन को आप कूल ब्लू, और कूल ग्रे रंगों में खरीद सकते हैं।
इस मोबाइल फोन में आपको एक HD+ IPS डिस्प्ले मिल रहा है, फोन में एक मीडियाटेक प्रोसेसर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में आपको स्टोरेज को बढ़ाने का भी ऑप्शन मिल रहा है, आप स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 8MP का सिंगल कैमरा सेटअप मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है, यह Realme C20 का टॉप फीचर कहा जा सकता है।