Realme ब्रांड का एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C2 को आज कंपनी दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध उपलब्ध कराने वाली है। Realme के ही भारतीय मार्केट में पिछले साल यानी 2018 में लॉन्च रियलमी C1 का रियलमी C2 अपग्रेडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर Realme.com से यूज़र्स खरीद सकते हैं।
Realme C2 Sale में स्मार्टफोन के दो वैरिएंट्स को सेल पर उतारा जायेगा। इसके 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, वहीँ 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो स्मार्टफोन को 1000 रुपये प्रति महीने की शुरुआती No-Cost EMI के साथ खरीदा जा सकता है। Axis Bank Buzz Credit Card के जरिए स्मार्टफोन की खरीद पर आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है।
रियलमी C2 मोबाइल फोन को 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। फोन को कलरOS के साथ 6।0 पर आधारित एंड्राइड 9.0 पर लॉन्च किया गया है।
ऑप्टिक्स के तहत मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमेर एके साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को आप 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट में आपको मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक अन्य मॉडल भी मिल रहा है, इसमें आपको एक 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज भी मिल रही है। इस मोबाइल फोन की क्रमश: कीमत Rs 5,999 और Rs 7,999 में लॉन्च किये गए हैं।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।