Realme अपनी बजट फोन सीरीज के लिए एक नए डिवाइस Realme C17 पर काम कर रहा है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन मिलने वाली है और डिवाइस के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप और साथ ही फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
ये जानकारी रियलमी बांग्लादेश के ज़रिए सामने आई है। अपने फेसबुक अकाउंट से उन्होंने यह जानकारी दी है कि Realme C17 को 21 सितंबर को पेश किया जाएगा। एक लीक्स्टर ने स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें रियलमी C17 के खास स्पेक्स और फीचर्स का पता चला है।
Realme C17 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। स्क्रीन को 720 x 1600 पिक्सल का HD+ रेज़ोल्यूशन दिया जाएगा और इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 600nits है। डिवाइस के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। फोन 11nm Snapdragon 460 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है।
फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। रियलमी के इस आगामी फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी जो 34 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 35.7 घंटे की फोन कॉल्स, 18.6 घंटे का विडियो प्लेबैक, 12.3 घंटे का PUBG प्ले और 83.4 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक ऑफर करती है। बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके लिए USB-C पोर्ट दिया गया है।
फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस होंगे। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जो ब्युटी और पोर्टरेट मोड भी ऑफर करेगा।
Realme C17 एंडरोइड 10 पर आधारित Realme UI लेयर पर काम करेगा। अन्य किफ़ायती C-सीरीज स्मार्टफोंस की तरह फोन में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि Realme C17 की कीमत क्या रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत Realme C15 से अधिक होगी। फोन को नेवी ब्लू और लेक ग्रीन रंगों में पेश किया जा सकता है।