Realme C11 स्मार्टफोन को आज भारत में सेल के लिए एक बार फिर से लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस लेटेस्ट Realme मोबाइल फोन को अभी पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था, और इसके बाद इसे Flipkart और Realme.com के माध्यम से सेल के लिए लाया जाता रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच डिस्प्ले मिल रही है, साथ ही फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। इस मोबाइल फोन यानी Realme C11 को मात्र एक ही रैम मॉडल में लॉन्च किया गया है। हालाँकि Realme C11 स्मार्टफोन में आपको एक बढ़िया फीचर जरुर मिल रहा है, जिसे रिवर्स चार्जिंग फीचर कहा जाता है।
यहाँ आपको बता देते हैं कि भारत में Realme की ओर से इसकी Realme C सीरीज के ही दो नए मोबाइल फोंस को भी लॉन्च किया जा चुका है, इन मोबाइल फोंस को Realme C12 और Realme C15 के तौर पर लॉन्च किया गया है। Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोंस को एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस के तौर पर भारत के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि इसके अलावा कंपनी की ओर से Realme Buds Classic को भी लॉन्च किया गया है। Realme C15 को अभी हाल ही में इंडोनेशिया के बाजार में भी लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा Realme C12 को भी पिछले हफ्ते ही लॉन्च कर दिया गया था। Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोंस की भारत में सीधी टक्कर Xiaomi Redmi 9 Prime से होने वाली है। यहाँ आप मोबाइल फोंस के बारे में सब जान सकते हैं:
Realme C11 मोबाइल फोन को आज दोपहर 12:00 PM पर Flipkart और Realme.com के माध्यम से सेल के लिए लाया जाने वाला है। Realme C11 की यह एक और फ़्लैश सेल होने वाली है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 2GB रैम और 32GB मॉडल को Realme की ओर से Rs 7,499 में लॉन्च किया गया है, यह मात्र एक ही मॉडल में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Realme C11 को आप रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंगों में खरीद सकते हैं।
Realme C11 स्मार्टफोन में Realme UI के साथ एंड्राइड 10 की सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की स्क्रीन HD+ भी मिलने वाली है, यह एक मिनी ड्राप डिस्प्ले है।
यह स्मार्टफोन यानी Realme C11 एक ड्यूल नैनो सिम के साथ चलने वाला स्मार्टफोन है। हालांकि इसमें आपको Octa-core MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिल रहा है, जो आपको 2GB की LPDDR4X रैम के साथ मिल रहा है।
आपको बता देते है कि Realme C11 मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी और 2MP का एक पोर्टेट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको सेल्फी आदि के लिए एक 5MP का सेंसर भी मिल रहा है, जो फोन के फ्रंट पर आपको एक वाटर-ड्राप नौच में नजर आने वाला है।
अगर हम स्टोरेज की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme C11 मोबाइल फोन में आपको 32GB स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन में आपको कनेक्टिविटी ऑप्शन में भी काफी कुछ मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।