Realme 30 जून को मलेशिया में अपना Realme C11 मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह हैंडसेट इंडोनेशिया में भी इसी दिन पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले Realme C11 को इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे कलर्स देखे जा सकते हैं और साथ ही स्मार्टफोन के स्पेक्स भी सामने आए हैं।
Realme C11 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक मिनी-ड्रॉप नौच दिया गया है। डिस्प्ले HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है। लिस्टिंग में सेल्फी कैमरा को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि, डिवाइस के फ्रंट पर 5 या 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के बैक पर फिंगरप्रिंट रीडर नहीं मिलेगा लेकिन इसे फेस अनलॉक सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
Realme C11 कंपनी का पहला फोन है जिसे स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ लाया गया है। इसमें एक LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए डिम लाइट के लिए सुपर नाइटस्केप मोड रखा गया है।
Realme C11 पहला डिवाइस होगा जो मीडियाटेक हीलियो G35 SoC द्वारा संचालित होगा। रूमर्ड Redmi 9C और Redmi 9C NFC में भी समान प्रॉसेसर मिल सकता है। C11 की बात करें तो डिवाइस में 2GB रैम और 3GB रैम मिलेगा तथा फोन में 32GB का इन-बिल्ट स्टोरेज मिलेगा।
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बटैरी दी गई है। हालांकि, डिवाइस में फास्ट चार्जिंग के लिए कोई सपोर्ट नहीं दिया गया है। फोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। स्मार्टफोन Android 10 OS पर आधारित Realme UI पर काम करेगा।
Lazada लिस्टिंग से फोन की कीमत का पता नहीं चला है। 30 जून के लॉन्च के बाद Lazada पर 1 जुलाई को फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। हैंडसेट को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।