Xiaomi के बाद Realme का बड़ा दांव; 108MP कैमरा के साथ आयेगा Realme 8, जल्द है इंडिया में लॉन्चिंग

HIGHLIGHTS

Realme की ओर से भारत के बाजार में अपने नए 108MP कैमरा फ्लैगशिप मोबाइल फोन को लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है, इस मोबाइल फोन को इंडिया में Realme 8 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

Realme 8 सीरीज को कंपनी के CEO Madhav Seth की ओर से टीज़ किया गया है

ऐसा लग रहा है कि जल्दी ही Realme 8 को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा करने से Xiaomi की परेशानी बढ़ने वाली है

Realme की ओर से इंडिया में अपने नए मोबाइल फोन को लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है, आपको बता देते है कि इन्टरनेट पर सामने आ रही नई जानकारी के अनुसार Realme 8 Flagship Phone को 108MP कैमरा के साथ इंडिया के मार्किट में उतारा जा सकता है। हालाँकि कंपनी की ओर से फोन के नाम के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। आपको बता देते है कि कंपनी के CEO Madhav Seth की ओर से इस फोन को टीज़ किया गया है। हालाँकि अभी हाल ही में एक निजी कंपनी को दिए गए इंटरव्यू में माधव सेठ ने कहा है कि वह 20 हजार से 30 हजार के सेगमेंट पर ध्यान दे रही है, जो एक बड़ा लाभ उनके लिए हो सकता है। 

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1364840319506804736?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता देते है कि Realme 8 मोबाइल फोन पिछले साल आये Realme 7 Series के ही नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन को AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता देते हैं कि माधव सेठ ने यह भी कहा है कि 2 मार्च को होने के वाले इवेंट में कैमरा को लेकर एक बड़ी इनोवेशन सामने आने वाली है। इस इवेंट में ही Realme 8 सीरीज के लॉन्च को देखा जा रहा है, हालाँकि कंपनी की ओर से इसक बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि आखिर 108MP क्वाड-कैमरा के साथ कौन से मॉडल को लिंच किया जाने वाला है। हालाँकि अगर नार्मल रूटीन की बात करते हैं तो शायद Realme 8 Pro वैरिएंट मे३ आपको यह देखने को मिल सकता है, यानी इस मॉडल में आपको एक 108MP का सेंसर देखने को मिल सकता है। हालाँकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण इस खबर को अभी लॉन्च तक ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :