Realme 8 सीरीज़ आज भारत में हो रही है लॉन्च: अनुमानित स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जानें…

HIGHLIGHTS

Realme 8 सीरीज़ आज हो रही है लॉन्च

भारत में आएंगे Realme 8 और Realme 8 Pro

लीक हो चुके हैं Realme 8 और Realme 8 Pro के स्पेक्स

Realme 8 और Realme 8 Pro आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं. Realme 8 series का लॉन्च OnePlus 9 series के धमाकेदार लॉन्च के ठीक एक दिन बाद हो रहा है. Realme 8 और Realme 8 Pro पिछले साल के Realme 7 और 7 Pro की जगह लेंगे. इस आगामी सीरीज़ की तुलना नई Redmi Note 10 से होगी.

Realme 8 में AMOLED डिस्प्ले, 108MP कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है. कम्पनी ने Realme 8 और Realme 8 Pro के  फीचर्स से पहले ही पर्दा हटाया है जिससे 108MP क्वाड कैमरा की पुष्टि हुई थी. 

Realme 8 और Realme 8 Pro का लाइव इवेंट यहां देखें

Realme 24 मार्च यानी आज शाम 7:30 बजे Realme 8 और Realme 8 Pro को लॉन्च करेगा. लॉन्च इवेंट को यूट्यूब और रेडमी इंडिया के दुसरे सोशल मीडिया चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हमने यूट्यूब के लाइव स्ट्रीम लिंक को एम्बेड भी किया है. 

Realme 8 सीरीज़ के लीक स्पेक्स

Realme 8 में 6.4  की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले  मिल सकती है जिसके टॉप पर एक पंच-होल मिलेगा. फोन में 64MP का क्वाड कैमरा मिलेगा और यह मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर द्वारा संचालित है. Realme 8 एक पतले और हलके डिज़ाइन के साथ आएगा और इसे 5,000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा. फोन को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. 

Realme 8 Pro में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा. रूमर्स में यह भी कहा गया है कि Realme 8 Pro को 4G और 5G दो वेरिएंट में आएगा. 

Realme 8 Pro को हाई-रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा. Realme 8 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित होगा और 5G इसके मॉडल को मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U के साथ लाया जाएगा. स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. 

Realme 8 Pro में 108MP का क्वाड कैमरा मिलेगा. कैमरा से यूज़र्स 120FPS पर 4K UHD तक रिकॉर्डिंग कर सकेंगे. कैमरा में कई नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे जिसमें टिल्ट-शिफ्ट मोड्स के अलावा, नए पोर्ट्रेट फ़िल्टर भी शामिल है. Realme 8 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W फास्ट चार्जिंग करेगी. 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :