2 मार्च को Realme अपने नए Realme 8 Pro को लॉन्च करने वाली है जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा. अभी तक कम्पनी ने इससे जुड़ी खास जानकारी साझा नहीं की है. रियलमी ने अपने रियलमी 8 प्रो फोन के लिए 108 मेगापिक्सल के कैमरा की पुष्टि की है. फोन की लॉन्चिंग के दो अपनी नोट 10 सीरीज़ को पेश करने वाला है. Redmi Note 10 सीरीज़ को 4 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. 2 मार्च को Realme अपने 8 प्रो मॉडल से पर्दा उठाएगी. अभी फोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.
रियलमी के इस फोन के लॉन्च को कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
रियलमी के CEO माधव सेठ ने रियलमी 8 सीरीज़ को टीज़ किया था और भरोसा दिलाया था कि आगामी फोन ज़बरदस्त परफॉरमेंस के साथ बाजार में उतारा जाएगा. ट्विटर के ज़रिए सेठ ने 108 मेगापिक्सल कैमरा तकनीक का ऐलान किया। इसके अलावा बता दें कि सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा मिलेगा और 108 मेगापिक्सल का कैमरा इसकी खासियत होगा.
सेठ ने रियलमी 8 से जुड़ा टीज़र भी साझा किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, "#realme में कभी काम ख़त्म नहीं होता. मैं पहले से ही #InfiniteLeapWith8! पर काम कर रहा हूं.'
पिछले साल रियलमी के इस फोन को मॉडल नंबर RMX3092 के साथ गीकबेंच पर देखा गया था. टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर बताया था कि ये मॉडल नंबर Realme 8 से जुड़ा है. लिस्टिंग की मानें तो फोन ऑक्टा-कोर मीडियातक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा. स्मार्टफोन में 8GB रैम मिलेगी और यह एंड्रॉइड 10 पर काम करेगा. फोन के अधिक स्पेक्स इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएंगे.