Realme 7 को आज भारत में सेल किया जा रहा है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। अगर आप इस फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो 12 बजे से पहले ही अच्छे इंटरनेट कनैक्शन के साथ ऑनलाइन रहें और पेमेंट डिटेल्स भी साथ रखें।
Realme 7 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसे 90Hz हाई रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन में AMOLED के बजाए LCD स्क्रीन दी गई है लेकिन यह हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Realme 7 की मोटाई 9.4 मिलीमिटर है और इसका वज़न 196.5 ग्राम है। फोन स्प्लेशप्रुफ है और इसे सिलिकॉन सीलिंग दी गई है जो इसे पानी से डैमेज होने से बचाएगी। डिवाइस में दिया गया पॉवर बटन फिंगरप्रिंट रीडर का भी काम करता है।
Realme 7 मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है जो Mali-G76 GPU के साथ मिलकर काम करता है। फोन में 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं और फोन Realme UI पर काम करता है।
Realme 7 में भी Realme 7 Pro की तरह कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर F/2.0 है। Realme 7 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme का दावा है कि 65 मिनट में डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। डिवाइस के बॉक्स में 30W डार्ट चार्ज एडाप्टर साथ दिया गया है।
Realme 7 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 रखी गई है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 रखी गई है। बात करें Realme 7 Pro की तो इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,999 रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 8GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 21,999 में उतारा गया है।