अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Realme 7 Pro और Realme 7 स्मार्टफोंस को बी हार्ट में 3 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि Realme 7 Series के लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफ़िकेशन्स लीक हो गए हैं। आपको बता देते है कि एक जाने माने लीस्टर के माध्यम से ट्विटर पर Realme 7 Pro स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स सामने आये हैं।
इस लीस्टर के माध्यम से सामने आ रहा है कि Realme 7 Pro स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिल सकती है। इस मोबाइल फोन में आपको 65W की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है। हालाँकि इसके डिजाईन और कीमत के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
https://twitter.com/stufflistings/status/1298902592383143937?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम इस ट्विट पर ध्यान दें तो आपको बता एते है कि मुकुल शर्मा की ओर से सामने आई इस जानकारी के माध्यम से सामने आ रहा है कि Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 6.4-इंच की FHD+ डिस्पले मिलने वाली है। यह एक SUPER AMOLED स्क्रीन है। इसके अलावा फोन में आपको एक होल-पंच कट आउट भी मिल रहा है, जो आपको सेल्फी कैमरा से भरा हुआ नजर आने वाला है। आपको बता देते हैं कि ऐसा ही कुछ हमें इसके आधिकारिक इनवाइट ने भी देखने को मिला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल मिलने वाले हैं।
कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको यानी Realme 7 Pro में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। जो 64MP कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP ब्लैक और वाइट पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेंसर मिलने वाला है, यह कैमरा इस मोबाइल फोन के फ्रंट पर मिलने वाला है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि Realme 7 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी और 65W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में यानी Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिल रहे हैं। हालाँकि इसके अलावा आपको यह भी बता देते है कि Realme 7 स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि जानकारी यह कहती है कि Realme 7 Series को भारत में 3 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है।