Smartphone निर्माता Realme हाल ही में भारत में अपनी Realme 6 सीरीज़ लॉन्च कर चुका है और जल्द ही नए Realme 6i फोन से पर्दा उठाने वाला है। आगामी फोन को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और यह पहला phone होगा जो मीडियाटेक हीलियो G80 SoC के साथ आएगा। Realme 6i में USB Type-C पोर्ट मिलेगा और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित OS पर चलेगा। अभी इसके अलावा, फोन की स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आई हैं। हालाँकि, नई रिपोर्ट की मानें तो कम्पनी ने कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन पर भी रौशनी डाली है।
GSMArena की रिपोर्ट के हवाले से, Realme 6i में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा और बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर को जगह दी जाएगी। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इस सीरीज़ के पिछले फोन Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Realme ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस में वॉटर-ड्राप नौच डिज़ाइन के साथ डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा, फोन पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के बजाए रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की अधिक सम्भावना है।
Realme 6 Pro में 6.6" FHD+ डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 6 सीरीज़ को 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। दोनों फोंस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। प्रो वैरिएंट के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme 6 Pro डिवाइस में 64MP का मुख्य कैमरा Samsung GW1 sensor, लॉन्ग फोकस के लिए 12MP सेंसर, 8MP का वाइड सेंसर और 2MP के लिए मैक्रो सेंसर मिल रहा है। कैमरा सेटअप को 20X Hybrid ज़ूम सपोर्ट दिया गया है और साथ ही फोन में नाईटस्केप 3.0 सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर ड्यूल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर है जबकि दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।