मीडियाटेक हीलियो G80 के साथ लॉन्च हुआ Realme 6i

HIGHLIGHTS

Helio G80 द्वारा है संचालित

शुरुआती दाम MMK 249,900 (लगभग Rs 13,000)

Realme 6i को आख़िरकार म्यांमार में लॉन्च कर दिया गया है और यह फोन Reame 5i की जगह आया है। Realme 6i smartphone Helio G80 द्वारा संचालित है और यह इस chipset के साथ आने वाला पहला फोन है। फोन में क्वाड रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन दो रैम वैरिएंट में आया है और दो रंगों वाइट मिल्क और ग्रीन टी विकल्प में आया है।

Realme 6i प्राइस

Realme 6i दो रैम और स्टोरेज में आया है और 3GB + 64GB का दाम MMK 249,900 (लगभग Rs 13,000) जबकि 4GB + 128GB वैरिएंट का दाम MMK 299,900 (लगभग Rs 15,600) रखा गया है। Realme 6i Myanmar में 18 मार्च से 26 मार्च तक प्री-ऑर्डर के लिए रहेगा और कम्पनी के फेसबुक पेज से इसे प्री-बुक किया जा सकता है।

Realme 6i स्पेसिफिकेशन

ड्यूल-सिम के साथ आया Realme 6i एंड्राइड 10 के साथ रियलमी UI पर आया है। फोन में 6.5 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गेही जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन मीडियाटेक हीलियो G80 SoC द्वारा संचालित है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G52 Graphics Processing Unit (GPU) रखा गया है। फोन में 3GB और 4GB रैम दिए गए हैं।

कैमरा की बात करें तो Realme 6i में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है और एक ब्लैक एंड वाइट पोर्ट्रेट लेंस तथा एक मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का शूटर मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है और यह वॉटर ड्राप नौच में मौजूद है। दो स्टोरेज विकल्पों में 64GB और 128GB विकल्प मिलते हैं और इसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS तथा 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

Realme 6i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W क्विक चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का मेजरमेंट 164.40×75.40×9.00mm है और इसका वज़न 195 ग्राम है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :