रियलमी का अपकमिंग Realme 64-megapixel camera phone जहां इन दिनों काफी चर्चा में है वहीँ इसे लेकर हाल ही में एक और जानकारी सामने आयी है। वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ़ोन Realme 5 या Realme 5 Pro के नाम से आ सकता है। हाल ही की ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ़ोन यानी कथित Realme 5 या Realme 5 Pro के बैक पैनल को रिवील किया गया है।
कंपनी सीईओ Madhav Sheth ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये रियलमी के 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन की एक तस्वीर को टीज़ किया है। तस्वीर में फोन के बैक पैनल को दिखाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जारी की गयी इमेज को केस से कवर किया गया है। इसे केवस से कवर किया गया है। इसके साथ ही खास बात यह है कि फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं दिखाई दिया है।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1159045824623648769?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपकमिंग रियलमी 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को Realme 5 या Realme 5 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। जहां बैक पैनल की झलक मिली है, वहीँ फ्रंट लुक के बार में अभी तक कोई जानकरी सामने नहीं आयी है। आपको बता दें कि यह चार रियर कैमरा सेटअप फोन के पिछले हिस्से पर बायीं ओर टॉप पर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लैश लाइट को फोन के दाएं साइड रखा गया है।
जारी किये गए इस आधिकारिक टीज़र इमेज से यह भी सामने आया है कि फ़ोन को 3 कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा। इनमें ब्लू के दो शेड और एक व्हाइट कलर वैरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि इस अपकमिंग फोन में सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है।