Realme 6 और Realme 6 Pro को 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से लॉन्च की जानकारी दी है। अब launch date की भी पुष्टि हो गई है। लॉन्च इवेंट 5 मार्च को दोपहर 12:30PM पर शुरू होगा। कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शिरकत करेंगे। एक टीज़र इमेज में सलमान खान को पंच हॉल डिस्प्ले डिज़ाइन का खुलासा करते देखा जा सकता है।
यह पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि Realme 6 और Realme 6 Pro को Rs 15,000 के प्राइस पॉइंट में पंच-होल डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। हालांकि, यह भी सामने आ रहा है कि डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा। रियलमी सबसे पहला ब्रांड था जो 64 मेगापिक्सल कैमरा को स्मार्टफोन बाज़ार में लाया था और अब कंपनी इसे और भी किफ़ायती सेगमेंट में लाने जा रहा है। स्मार्टफोन अगले महीने डेब्यु करेगा और कंपनी के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद करेगा। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपना Realme X50 Pro 5G फोन लॉन्च किया है।
टीज़र से पिल-शेप्ड पंच होल डिस्प्ले का पता चलता है और 64 मेगापिक्सल का कैमरा इसे और भी आकर्षित बनाएगा। FCC लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि कंपनी अपने Realme 6i बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रियलमी जल्द ही एक अन्य लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है और अपनी नई सीरीज़ को पेश कर सकता है जिसकी प्रतिस्पर्धा शाओमी की Redmi Note 8 series से रहेगी।