Realme 5s को लॉन्च के बाद पहले भी फ़्लैश सेल में लाया जा चुका है और आज एक बार फिर डिवाइस की सेल आयोजित की जा रही है। यह सेल दोपहर 12 बजे फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी। बजट फोन Realme 5s को भारत में Realme X2 Pro के साथ पिछले महीने लॉन्च किया गया है। Realme 5s अपनी पीढ़ी के पिछले फोन Realme 5 से बहुत मिलता है। हालांकि, कैमरा के मामले में डिवाइस में कई बदलाव किए गए हैं।
Realme 5s स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट यानी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को Rs 9,999 की कीमत में पेश किया गया है, हालाँकि अगर आप इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आपको यह Rs 10,999 की कीमत में मिलने वाला है।
फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह इस कीमत में सबसे सस्ता फोन है जो इस कैमरा के साथ आया है। फोन में फोटो आदि में सुधार करने को लेकर इसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जो GM1 सेंसर है, इसके अलावा यह 6P लेंस और f/1.8 अपर्चर से भी लैस है। 4X की क्लैरिटी भी आपको इस मोबाइल फोन के कैमरा में मिलती है। फोन में आपको पोर्टेट लें भी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाइड-एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
फोन में आपको स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन में आपको एक 6.5-इंच की मिनी ड्राप डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आप 29 नवम्बर दोपहर 12 बजे से फ्लिप्कार्ट Realme online store और आपके नजदीकी ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 9,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 128GB मॉडल में Rs 10,999 में खरीद सकते हैं।