Realme 5i आज पहली बार सेल में आ रहा है। Realme का यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर सेल किया जाएगा। Realme 5i स्मार्टफोन को कम्पनी Realme 5 की जगह पेश किया गया है और डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000mAh बैटरी दी गई है। Realme 5i स्प्लैश-रेसिस्टेंट के साथ आया है और दो रंगों में आया है।
Realme 5i का प्राइस Rs 8,999 रखा गया है और पहले सेल दोपहर 12 बजे फ्लिप्कार्ट और रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। हैंडसेट दो रंगों फोरेस्ट ग्रीन और एक्वा ब्लू विकल्पों में उपलब्ध है। रिलायंस जियो उपभोक्ता Rs 7,550 के बेनिफिट भी पा सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स MobiKwik द्वारा 10 प्रतिशत सुपरकैश पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 5i में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और डिवाइस के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC द्वारा संचालित है और फोन एंड्राइड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है और फोन को दो वैरिएंट में लाया गया है।
कैमरा की बात करें तो बजट स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है।
फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, और GPS सपोर्ट दिया गया है और फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।