Realme ने इस साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अपने कई दमदार स्मार्टफोंस उतारे हैं जो हर सेगमेंट में आने वाले फोंस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लेटेस्ट फोन Realme X2 स्नैपड्रैगन 730G द्वारा संचालित है। यह स्मार्टफोन 2020 में आने वाले फोंस को भी बराबर की टक्कर देने वाला है।
सिंगापुर की टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी IMDA (Infocomm Media Development Authority) द्वारा Realme 5i और Realme C3 को स्पॉट किया गया है।
अगर Realme 5i को पेश किया जाता है तो यह Realme 5 सीरीज़ का चौथा smartphone होगा। डिवाइस को IMDA डाटाबेस पर RMX2030 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। अभी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। वहीं दूसरी ओर, Realme C3 को IMDA डाटाबेस पर RMX1941 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। यह स्मार्टफोन Realme C2 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है।
Realme C3 की बात करें तो स्मार्टफोन अगला बजट स्मार्टफोन होगा जो C सीरीज़ के तहत आएगा। इस सीरीज़ में Realme C1 और C2 को देखा जा चुका है। रियलमी C2 मोबाइल फोन को 6.1-इंच की ड्यूड्राप नौच के साथ HD+ रेजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। मोबाइल फोन को एक ओक्टा-कोर हेलिओ P22 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।
ऑप्टिक्स के तहत मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको कैमरा के साथ स्लो मोशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको एक AI फेशियल अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।