Realme 5 मोबाइल फोन स्नेपड्रैगन 665 के साथ Rs 10,000 के अंदर हो सकता है लॉन्च

Realme 5 और Realme 5 Pro मोबाइल फोन Realme की ओर से भारत में नए मोबाइल फोन हो सकते हैं। Realme की ओर से इन फोंस को 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। इन स्मार्टफोंस की सबसे खास बात यह है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि Realme 5 सीरीज में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। हालाँकि अब इस मोबाइल फोन के बारे में कुछ अन्य जानकारी भी सामने आ चुकी है। जैसे हम अब जानते हैं कि इस मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसकी कीमत Rs 10,000 के अंदर होने वाली है। यह जानकारी गीकबेंच के माध्यम से सामने आई है। हालाँकि अब एक आधिकारिक ट्विट के माध्यम से भी ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है। 

अगर हम गीकबेंच की लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में यानी Realme 5 में आपको स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा आपको इसमें 4GB की रैम और एंड्राइड 9 pie पर आधारित कलर OS 6 का लेयर भी मिलने वला है।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1161855126740430849?ref_src=twsrc%5Etfw

Realme 5 Pro को 20 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जायेगा। साथ ही कंपनी Realme 5 को भी उसी इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फ़ोन को लॉन्च के बाद Flipkart पर उपलब्ध कराया जायेगा। Realme 5 Pro के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक सुपर मैक्रो सेंसर, और एक डेप्थ सेंसर शामिल होंगे।

Realme 5 Pro के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने पुष्टि की है कि यह चार रियर कैमरों वाला डिवाइस होगा जो 48 मेगापिक्सल से लैस होगा। साथ ही आपको बता दें कि रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में मौजूद होगा। Realme अपने इन अपकमिंग फ़ोन्स Realme 5 Pro और Realme 5 को लेकर कई जानकारी का खुलासा किया है। वहीँ अब इस लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट से Realme 5 Pro Camera की डीटेल्स भी दे दीं हैं।

https://twitter.com/realmemobiles/status/1161132772091662336?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि इससे पहले भी फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पेज से यह सामने आया था कि डिवाइस में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर वीडियो टीज़र भी रिलीज़ किया था जिसमें फोन के बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को दिखाया गया था।

वहीँ कुछ दिन पहले ये भी खबरें आ रहीं थी कि रियलमी अपने इन अपकमिंग फ़ोन्स में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकता है। वहीँ अब इस आधिकारिक पोस्ट से पिछली रिपोर्ट्स गलत साबित हुईं और यह साफ़ हो चुका है कि ऐसा नहीं होगा। फ़ोन में 64 मेगापिक्सल नहीं, बल्कि 48 मेगापिक्सल सेंसर होगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :