Realme अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5 को 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी Realme 5 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। Realme 5 सीरीज़ के स्मार्टफोंस की खासियत की बात करें तो Realme 5 सीरीज में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। हालाँकि अब इस मोबाइल फोन के बारे में कुछ अन्य जानकारी भी सामने आ चुकी है।
हाल ही में इस फ़ोन के प्रो वैरिएंट को गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया है। मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, गीकबेंच रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत Rs 10,000 के अंदर होने की बात भी कही जा रही है। लिस्टिंग के मुताबिक इस मोबाइल फोन में 4GB की रैम और एंड्राइड 9 pie पर आधारित कलर OS 6 का लेयर भी मिलने वाला है। Realme 5 की खासियत इसका क्वॉड कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी है।
अगर आप भी इस लॉन्च इवेंट का हिस्सा होना चाहते हैं और इसे लाइव देखना चाहते हैं तो आप इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और आधिकारिक यूट्यूब पेज पर लाइव देख सकते हैं। इवेंट का आयोजन दोपहर 12:30PM पर आयोजित होगा। आपको बता दें कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Realme Buds 2.0 को भी पेश कर सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़ोन को लॉन्च के बाद Flipkart पर उपलब्ध कराया जायेगा। Realme 5 Pro को भी इवेंट में क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक सुपर मैक्रो सेंसर, और एक डेप्थ सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पेज से यह सामने आया था कि डिवाइस में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।
कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर वीडियो टीज़र भी रिलीज़ किया था जिसमें फोन के बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को दिखाया गया था।