Realme 5 Pro के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-MP सेंसर शामिल, 20 अगस्त को होगा लॉन्च

Realme 5 Pro और Realme 5 के लॉन्च को लेकर जहाँ इन दिनों काफी चर्चा चल रही है, वहीँ हाल ही में Realme ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि क्वाड कैमरा के साथ आने वाला Realme 5 Pro फ़ोन 48-megapixel sensor के साथ आएगा। डिवाइस के बैक पैनल पर यह 48-megapixel का सेंसर मौजूद होगा।

Realme 5 Pro को 20 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जायेगा। साथ ही कंपनी Realme 5 को भी उसी इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फ़ोन को लॉन्च के बाद Flipkart पर उपलब्ध कराया जायेगा। Realme 5 Pro के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक सुपर मैक्रो सेंसर, और एक डेप्थ सेंसर शामिल होंगे।

Realme 5 Pro के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने पुष्टि की है कि यह चार रियर कैमरों वाला डिवाइस होगा जो 48 मेगापिक्सल से लैस होगा। साथ ही आपको बता दें कि रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में मौजूद होगा। Realme अपने इन अपकमिंग फ़ोन्स Realme 5 Pro और Realme 5 को लेकर कई जानकारी का खुलासा किया है। वहीँ अब इस लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट से Realme 5 Pro Camera की डीटेल्स भी दे दीं हैं।

https://twitter.com/realmemobiles/status/1161132772091662336?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि इससे पहले भी फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पेज से यह सामने आया था कि डिवाइस में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर वीडियो टीज़र भी रिलीज़ किया था जिसमें फोन के बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को दिखाया गया था।

वहीँ कुछ दिन पहले ये भी खबरें आ रहीं थी कि रियलमी अपने इन अपकमिंग फ़ोन्स में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकता है। वहीँ अब इस आधिकारिक पोस्ट से पिछली रिपोर्ट्स गलत साबित हुईं और यह साफ़ हो चुका है कि ऐसा नहीं होगा। फ़ोन में 64 मेगापिक्सल नहीं, बल्कि 48 मेगापिक्सल सेंसर होगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :