Realme 5 Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले ही डिवाइस को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया है। लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन की स्पेकिफिकेशंस सामने आई हैं। अन्य गीकबेंच लिस्टिंग की तरह कुछ स्पेकिफिकेशन्स सामने आई हैं।
लिस्टिंग के मुताबिक, Realme 5 Pro स्नैपड्रैगन 710 SoC से लैस है जो 8GB रैम के साथ पेयर्ड होगा। डिवाइस को RMX1971 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है और इसे एंडरोइड 9 पाई पर आधारित कलर OS पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अगर बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट में डिवाइस को 1,143 और मल्टी कोर टेस्ट में 4,618 सकोर प्राप्त हुआ है। कंपनी स्मार्टफोन को 20 अगस्त को लॉन्च कर सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की पिछली डिटेल्स की बात करें तो स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है और यह फोन VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को क्वेड कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। Realme 5 Pro के साथ ही कंपनी अपना Realme 5 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है।
Realme दोनों ही फोंस के साथ अपना Realme Buds 2.0 लॉन्च कर सकता है। पिछले टीज़र्स की मानें तो डिवाइस को फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा और साथ ही डिवाइस की ऑफलाइन सेल भी शुरू होगी। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि 5 Pro में किस हार्डवेयर को शामिल किया जाएगा। कुछ रेपोर्ट्स में सामने आया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 712 और स्नैपड्रैगन 710 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस के लॉन्च के बाद ही पुख्ता जानकारी मिलेगी।