हाल ही में Realme ने अपने लेटेस्ट फ़ोन Realme 3i smartphone को भारत में लॉन्च किया है। इस फ़ोन के साथ कंपनी ने अपने Realme X को भी लॉन्च किया जिसे आज पहली बात सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीँ अब Realme 3i की दूसरी सेल भी कथित तौर पर होने वाली है।
यह Realme 3i सेल एक बार फिर से फ्लिपकार्ट के साथ Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर रखी जा रही है। पहली सेल में Realme 3i के लगभग 150,000 units केवल 30 मिनट में ही बिक गए। वहीँ अब यह कंपनी का किफायती फ़ोन 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे सेल के लिए आएगा।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1153574121504169984?ref_src=twsrc%5Etfw
Realme 3i को भारत में 7,999 रुपए की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 3GB RAM + 32GB storage मिलता है म. साथ ही 4GB RAM + 64GB storage वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। यूज़र्स इस फ़ोन को Diamond Black, Diamond Blue, और Diamond Red कलर में खरीद सकेंगे।
सेल ऑफर्स के तहत Realme 3i पर यूज़र्स nको o-cost EMI option मिलेगा। साथ ही Flipkart यूज़र्स को Axis Bank Credit card पर 5% का डिस्काउंट दे रहा है और and Axis Bank Buzz Credit card पर 5% Unlimited Cashback भी जारी है। इसके साथ ही 5,300 रुपए का Reliance Jio बेनिफिट्स भी इस Realme phone की खरीद पर दिया जा रहा है। वहीँ 1,500 रुपए का MobiKwik SuperCash भी फ़ोन की खरीद Realme official website से करने से मिलेगा।
Realme 3i को मीडियाटेक helio P60 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन यानी Realme 3i में आपको एक 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी फोन में मिल रहा है, जो 13MP और 2MP के सेंसर के एक बढ़िया कॉम्बो है।
इस डिवाइस में आपको एक 6.22-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाईन दिया गया है, जो इसे आकर्षक बना देता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को भी कलरOS 6 के साथ एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है।
इस मोबाइल फोन को आप अलग अलग तीन रंगों के ऑप्शन में ले सकते हैं। इस डिवाइस को डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड रंगों में लिया जा सकता है।