29 सितम्बर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में आपको Realme 3 Pro स्मार्टफोन बढ़िया ऑफर्स और डिस्काउंट आदि के साथ मिलने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में इसी साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन में स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को Rs 13,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालाँकि अगर हम Realme 5 Pro मोबाइल फोन के लॉन्च की बात करें तो इसके बाद कंपनी ने अपने Realme 3 Pro की कीमत में कटौती करना शुरू किया था। इसके बाद यह मोबाइल फोन आपको Rs 12,999 की शुरूआती कीमत में मिलना शुरू हुआ था।
हालाँकि अगर आप Realme 3 Pro मोबाइल फोन को Flipkart Big Billion Days Sale में खरीदना चाहते हैं तो आपको यह डिवाइस मात्र Rs 9,799 की शुरूआती कीमत में मिलने वाला है। इस कीमत में बैंक ऑफर और प्रीपेड ऑफर जो आपको इस सेल के दौरान मिलने वाला है, सभी कुछ शामिल है। इस सेल में ऐसा भी कहा जा सकता है कि Realme 3 Pro Rs 10000 की कीमत में एक बढ़िया डिवाइस उभर कर सामने आने वाला है। हालाँकि इसके अलावा अन्य कई मोबाइल फोंस पर भी आपको डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर हम Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो यह आपको Rs 11,999 तक मिलता है, लेकिन सेल के दौरान इस मोबाइल फोन को भी आप Rs 9,799 तक की कीमत में Flipkart पर इस सेल के दौरान खरीद सकते हैं।
Realme 3 Pro में आपको 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप नौच डिस्प्ले 2340X1080p का FHD+ रेज़ोल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 और GPU एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है, यह चिपसेट X15 मॉडेम के साथ स्मूथ कॉल्स ऑफर करता है और साथ ही 4K HDR प्लेबैक सपोर्ट करता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कम्पनी ने हाइपरबूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है। बैटरी की बात करें तो रियलमी 3 प्रो में 4045mah की बैटरी मिल रही है जो CABC मोड सपोर्ट करती है जिसके ज़रिए बैटरी लाइफ को 10% तक बढ़ाया जा सकता है।
कम्पनी ने डिवाइस में VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज सपोर्ट करता है और बॉक्स में 20W चार्जर भी दिया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो Realme 3 Pro के बैक पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि सोनी का IMX519 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है तथा डिवाइस के साथ दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो f/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है।
डिवाइस में मौजूद कैमरा नाईटस्कैप मोड सपोर्ट करता है और साथ ही 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के साथ आता है। कैमरा में 4K विडियो रिकॉर्डिंग को शामिल किया गया है और साथ ही यूज़र्स को नया विडियो एडिट फीचर भी मिल रहा है। Realme 3 Pro के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। डिवाइस में AI फेशियल अनलॉक भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ColorOS 6.0 पर काम करता है जो एंड्राइड पाई पर आधारित है।