Realme 17 Pro+ में होगा 200MP का कैमरा सेटअप, मिलेगी कमाल की डिस्प्ले

HIGHLIGHTS

Realme 17 Pro+ को लेकर इंटरनेट पर जानकारी सामने आ रही है।

Realme के इस फोन में एक 200MP का कैमरा सेटअप हो सकता है।

Realme Phone की डिस्प्ले की डिटेल्स भी ऑनलाइन आ चुकी हैं।

Realme 17 Series को लेकर अभी तक कई लीक और रुमर्स सामने आए हैं। Realme 17 Pro+ के कैमरा और स्पेक्स को लेकर तो काफी समय से जानकारी आ चुकी थी। अब एक बार फिर से यह लाइनअप खबर में आ चुकी है। अब Realme के फोन को लेकर नई जानकारी जाने माने टिप्स्टर की ओर से सामने आ रही है। इस बार फोन के कैमरा और डिस्प्ले को लेकर जानकारी आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को कंपनी एक फ्लैट OLED डिस्प्ले के अलावा 200MP के कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है।

Realme 17 Pro+ के डिस्प्ले, कैमरा की डिटेल्स लीक हुई

एक Weibo Tipster Digital Chat Station की ओर से फोन के स्पेक्स आदि की जानकारी दी गई है। हालांकि, फोन के नाम की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।, लेकिन कैमरा आदि को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन Realme 17 Pro+ जो सकता है।

लीक आदि को देखते हैं तो जानकारी मिल रही है कि यह फोन 6.78-इंच की flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। यह भी जानकारी मिल रही है कि फोन में अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। हालांकि, प्रॉपर जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है। अगर इसकी तुलना Realme 16 Pro+ से की जाए तो यह फोन एक 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लौनक किया गया था, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर आती है।

अगर कैमरा को देखा जाए तो Realme 17 Pro+ को देखते हैं तो इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसमें एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।

पुरानी रिपोर्ट आदि क्या कहती हैं?

अगर पुरानी रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो फोन में एक 200MP का सैमसंग HP5 Sensor हो सकता है। आइल अलावा इस फोन में एक 50MP का Samsung JN5 periscope telephoto कैमरा भी मिल सकता है। अगर Realme 16 Pro+ से इसकी तुलना करें तो इसमें भी एक 200MP का कैमरा मिलता है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके अलावा अन्य डिटेल्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, अगर Realme 16 Pro+ को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी की ओर से स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, फोन में Adreno 722 GPU भी मिलता है, इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टॉरिज मिलती है। इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी है, जो 80W की वाइर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस है।

यह भी पढ़ें: एक ओर बढ़ रहे स्मार्टफोन्स के दाम..सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, लाखों के फोन पर हजारों की छूट

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :