Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च: जानिए डिज़ाइन से लेकर डिस्प्ले, कैमरा और कीमत तक सबकुछ

By

Realme 16x 5G को आज भारत में लॉन्च किया गया है। यह नया 5G फ़ोन दो रंगों में उपलब्ध है और इसमें 7,000mAh की बैटरी है। Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और 144Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का डिस्प्ले भी है। यह Realme India और फ्लिप्कार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 16x 5G की भारत में कीमत

भारतीय बाज़ार में Realme 16x 5G के बेस मॉडल (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये है। 6GB + 128GB और 6GB + 256GB RAM और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है। यह Endurance Brown और Glory White रंगों में उपलब्ध है। नया फ़ोन 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफ़र के तौर पर, खरीदार 2,000 रुपये की सीधी छूट या 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफ़र पा सकते हैं। इससे Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत घटकर 23,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, खरीदार 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फ़ायदा भी उठा सकते हैं।

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) Realme 16x 5G, Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें 6.8-इंच का HD+ (720×1,570 पिक्सल) LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स (HBM) तक है। इस हैंडसेट में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही, इसमें कंपनी का अपना GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइज़ेशन इंजन भी शामिल है।

Realme 16x 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 16x 5G में IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी है। यह फ़ोन AI-बेस्ड फ़ीचर जैसे AI इरेज़र, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फ़ोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। यह Realme के अपने फ़्लक्स इंजन के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन; 19 हज़ार से ज्यादा की छूट में मिल रहा ये लेटेस्ट फोन, लूट लो!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By