POCO X2 स्मार्टफोन को आज दोपहर 12:00PM पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि कंपनी की ओर से इसका मात्र यानी POCO X2 स्मार्टफोन का मात्र Phoenix Red वैरिएंट ही सेल के लिए लाया जाएगा। अगर हम कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन यानी POCO X2 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत Rs 15,999 है, और आप इस मोबाइल फोन को दोपहर 12:00PM पर Flipkart के माध्यम से लिया जा सकता है। हालाँकि इस स्मार्टफोन के साथ आपको Rs 1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, हालाँकि यह आपको क्रेडिट कार्ड्स के अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड की EMI ट्रांजेक्शन पर भी मिल रहा है।
POCO X2 स्मार्टफोन को भारत में Rs 15,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा इस कीमत में POCO X2 के बेस वैरिएंट यानी 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको यह Rs 16,999 की कीमत में मिलने वाला है, साथ ही अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इस मोबाइल फोन को मात्र Rs 19,999 की कीमत में ही ले सकते हैं। जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि इस स्मार्टफोन को आप आज Flipakrt के माध्यम से दोपहर 12:00PM पर खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलता है, इसे आप अटलांटिक ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फ़ीनिक्स रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
ऑप्टिक्स की बात करें तो आपको इस नए Poco X2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का IMX686 सेंसर है यह मुख्य सेंसर Sony का है और इसका अपर्चर f/1.89 है और यह 1.64µm पिक्सल पिच के साथ आया है। कैमरा सेटअप में एक 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है, इसके अलावा, तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2) और चौथा 2MP (f/2.4) का मैक्रो लेंस है। कैमरा साथ ही RAW इमेज कैप्चर कर सकता है, 960FPS स्लो-मोशन विडियोग्राफी और नया VLOG ऑफर करता है जिसे इनेबल कर के यूज़र्स दिलचस्प कॉन्टेंट क्रिएट कर सकते हैं। डिस्प्ले पर खुबसूरत डुअल पंच होल दिए गए हैं जो कि दरअसल 20MP + 2MP के फ्रंट सेंसर हैं।
Poco X2 में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कम्पनी ने बॉक्स में एक फ़ास्ट चार्जर भी रखा है। कम्पनी का दावा है कि फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए डिवाइस को 25 मिनट में 0 से 40 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Poco X2 की डिस्प्ले की बात करें तो यह एक 6.67 इंच का फुल HD+ पैनल है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिस्प्ले की ख़ासियत यह है कि यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक इंटेलीजेंट डायनामिक रिफ्रेश रेट फीचर भी दिया गया है जो फोन पर चल रहे टास्क के आधार पर रिफ्रेश रेट को कम कर देता है।
स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है जो Realme X2, Oppo Reno2, आदि फोंस में भी देखा गया है। Poco का दावा है कि X2 अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक पॉवरफुल है। Poco X2 android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हैंडसेट में Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है और में मिल रहे अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में कर्नल सोर्स कोड, IR ब्लास्टर, VoWiFi सपोर्ट और P2i स्प्लैश-प्रुफ कोटिंग दी गई है।