Pocophone F1 पिछले कुछ सालों में लॉन्च हुए स्मार्टफोंस के बीच काफी पसंदीदा डिवाइस रहा है जिसका अगला वर्जन लॉन्च होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। रुमर्स की बात करें तो डिवाइस के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी है और साथ ही Xiaomi के Global Head Alvin TSe के ज़रिए जानकारी सामने आई हैं और कहा गया था कि फोन को 2020 में लॉन्च किया जाएगा।
लीकर @_the_tech_guy के ज़रिए एक डॉक्यूमेंट सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि Xiaomi ने PCOC F2 डिवाइस के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि कम्पनी पेटेंट फाइल कर चुकी है और इसी के साथ ही कई डिवाइसेज़ के लिए पेटेंट दायर किया जा चुका है।
इस पोको फ़ोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।