POCO X2 स्मार्टफोन की अगली सेल 17 मार्च को होने वाली है, यह घोषणा कंपनी की ओर से उसके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जाकर की है। POCO X2 की सेल 12:00PM पर शुरू होगी। अगर हम Flipkart की लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन पर आपको कुछ डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 6.67-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है, साथ ही इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 64MP का सोनी IMX686 कैमरा सेंसर और अन्य बहुत कुछ मिल रहा है।
अगर हम प्राइस आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि भारत में इस मोबाइल फोन यानी POCO X2 स्मार्टफोन की कीमत Rs 15,999 है। यह इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, साथ ही अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Rs 19,999 खर्च करने होंगे। इस कीमत में यह मोबाइल फोन फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट हैं।
https://twitter.com/IndiaPOCO/status/1237975739359563776?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑप्टिक्स की बात करें तो आपको इस नए Poco X2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का IMX686 सेंसर है यह मुख्य सेंसर Sony का है और इसका अपर्चर f/1.89 है और यह 1.64µm पिक्सल पिच के साथ आया है। कैमरा सेटअप में एक 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है, इसके अलावा, तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2) और चौथा 2MP (f/2.4) का मैक्रो लेंस है। कैमरा साथ ही RAW इमेज कैप्चर कर सकता है, 960FPS स्लो-मोशन विडियोग्राफी और नया VLOG ऑफर करता है जिसे इनेबल कर के यूज़र्स दिलचस्प कॉन्टेंट क्रिएट कर सकते हैं। डिस्प्ले पर खुबसूरत डुअल पंच होल दिए गए हैं जो कि दरअसल 20MP + 2MP के फ्रंट सेंसर हैं।
Poco X2 में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कम्पनी ने बॉक्स में एक फ़ास्ट चार्जर भी रखा है। कम्पनी का दावा है कि फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए डिवाइस को 25 मिनट में 0 से 40 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Poco X2 की डिस्प्ले की बात करें तो यह एक 6.67 इंच का फुल HD+ पैनल है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिस्प्ले की ख़ासियत यह है कि यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक इंटेलीजेंट डायनामिक रिफ्रेश रेट फीचर भी दिया गया है जो फोन पर चल रहे टास्क के आधार पर रिफ्रेश रेट को कम कर देता है।
स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है जो Realme X2, Oppo Reno2, आदि फोंस में भी देखा गया है। Poco का दावा है कि X2 अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक पॉवरफुल है। Poco X2 android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हैंडसेट में Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है और में मिल रहे अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में कर्नल सोर्स कोड, IR ब्लास्टर, VoWiFi सपोर्ट और P2i स्प्लैश-प्रुफ कोटिंग दी गई है।