Poco X2 के दाम को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है और डिवाइस तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया है और इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत को Flipkart पर Rs 500 तक बढ़ाया गया है। जबकि 6GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। Poco X2 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर Rs 21,499 है और इसका पहला प्राइस Rs 20,999 था। Poco X2 मॉडल की कीमत को अप्रैल में Rs 19,999 से बढ़ा कर Rs 20,999 कर दिया था। अप्रैल में बढ़ाई गई कीमत का कारण सरकार द्वारा GST में बढ़ाई गई दर थी।
फोन के 6GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट को क्रमश: Rs 17,499 और Rs 18,499 में खरीदा जा सकता है। Poco X2 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था।
POCO X2 स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 6.67 इंच का फुल HD+ पैनल मिल रहा है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिस्प्ले की ख़ासियत यह है कि यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक इंटेलीजेंट डायनामिक रिफ्रेश रेट फीचर भी दिया गया है जो फोन पर चल रहे टास्क के आधार पर रिफ्रेश रेट को कम कर देता है।
Poco X2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का IMX686 सेंसर है यह मुख्य सेंसर Sony का है और इसका अपर्चर f/1.89 है और यह 1.64µm पिक्सल पिच के साथ आया है। कैमरा सेटअप में एक 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है, इसके अलावा, तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2) और चौथा 2MP (f/2.4) का मैक्रो लेंस है। कैमरा साथ ही RAW इमेज कैप्चर कर सकता है, 960FPS स्लो-मोशन विडियोग्राफी और नया VLOG ऑफर करता है जिसे इनेबल कर के यूज़र्स दिलचस्प कॉन्टेंट क्रिएट कर सकते हैं। डिस्प्ले पर खुबसूरत डुअल पंच होल दिया गया है जो कि दरअसल 20MP + 2MP के फ्रंट सेंसर हैं।
Poco X2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है जो Realme X2, Oppo Reno2, आदि फोंस में भी देखा गया है। Poco का दावा है कि X2 अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक पॉवरफुल है। Poco X2 android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है।
POCO X2 में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कम्पनी ने बॉक्स में एक फ़ास्ट चार्जर भी रखा है। कम्पनी का दावा है कि फ़ास्ट चार्जिंग के ज़रिए डिवाइस को 25 मिनट में 0 से 40 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।