POCO अपने आने वाले M-Series Phone में बैटरी लाइफ और लॉंग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट को अपना सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बना रहा है। इंडिया लॉन्च से पहले POCO M8x को लेकर Flipkart Microsite पर काफी ज्यादा डिटेल्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें डिजाइन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 7900mAh बैटरी, चार्जिंग स्पीड और सॉफ्टवेयर अपडेट कमिटमेंट तक सब कुछ शामिल है। POCO M8x 5G भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है, और यह Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है।
लॉन्च से पहले POCO Flipkart Microsite के जरिए धीरे-धीरे डिटेल्स पेश कर रहा है। प्रोसेसर की जानकारी सामने आ चुकी है, इसके अलावा फोन डिजाइन और कलर ऑप्शन को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। POCO M8x तीन कलर ऑप्शन में आने वाला है- Blue, Black और Leather Green कलर में आता है, जिसमें Leather Green Variant में एक Textured Rear Panel और Metallic-Finish Frame मिलने वाला है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh बैटरी होने वाली है, कंपनी का दावा है की यह बैटरी 3 दिन तक चलने वाली है। फोन में बैटरी के साथ 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में एक पूरे दिन के इस्तेमाल जितना चार्ज हो जाने वाला है। इसके साथ ही इसमें 22.5W Reverse Charging भी दी गई है।
POCO M8x भारत का पहला ऐसा Phone होगा जिसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है, यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है, इसमें 12GB तक RAM मिलेगी, जिसमें 6GB Virtual RAM भी शामिल है, साथ में LPDDR4X Memory और UFS 2.2 Storage है। दमदार परफॉरमेंस के लिए M8x में एक Triple Cooling System दिया गया है, जिसमें 12,439 Square mm का Graphite Layer, 1,924 Square mm का Copper Foil और 3.5W का Thermal Gel शामिल है।
POCO ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि M8x की कीमत POCO M8 Power के आसपास हो सकती है, इस फोन को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। POCO M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर है, इसके अलावा M8 Power में 8000mAh की बैटरी भी है।
एक Tipster ने पहले ही यह जानकारी दी है कि POCO M8x की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है, लेकिन यह होना काफी मुश्किल लगता है क्योंकि इसका प्रोसेसर नया है। ऐसा हो सकता है की फोन को कंपनी 25000 रुपये तक के प्राइस में लॉन्च करे। मेमोरी आदि की समस्या को देखते हुए ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo का Vivo T5 Pro हुआ महंगा..लॉन्च प्राइस से 7000 रुपये महंगे में मिलेगा