Poco ने भारत में अपने Poco M6 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करके अपनी M-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन शामिल कर लिया है। यह हैंडसेट मीडियाटेक चिपसेट और 6.47-इंच डिस्प्ले के साथ आया है। यह एंड्रॉइड 13 पर काम करता है और इसमें 50MP मेन कैमरा मिलता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Poco M6 5G Price
पोको का यह नया डिवाइस तीन मेमोरी वेरिएन्ट्स – 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB में आता है जिनकी कीमत क्रमश: Rs 9,499, Rs 10,499 और Rs 12,499 रखी गई है। इस स्मार्टफोन को Orion Blue और Galactic Black कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। यह 26 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
M6 5G को खरीदने वाले Airtel प्रीपेड यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अतिरिक्त 50GB डेटा दिया जाएगा। इसी के साथ ग्राहक ICICI डेबिट/ क्रेडिट कार्ड्स/ EMI ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपए की छूट भी पा सकते हैं।
Specifications
यह हैंडसेट 6.47-इंच की 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर से प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। यह एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी की अपनी लेयर MIUI 14 पर काम करता है।
ऑप्टिक्स के मामले में इस डिवाइस में 50MP AI ड्यूल रियर कैमरा और एक 5MP फ्रन्ट शूटर दिया गया है। यह फोन एक 5000mAh की बैटरी पर चलता है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है। हालांकि, डिवाइस के साथ बॉक्स में आपको 10W C-टाइप चार्जर मिलने वाला है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile