POCO M2 Pro की आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल होने का रही है, इस सेल में आप इस मोबाइल फोन यानी POCO M2 Pro स्मार्टफोन को Flipkart पर आज यानी 18 अगस्त, 2020 को खरीद पाएंगे। इस सेल में यूजर्स के लिए के लिए फ्लिप्कार्ट पर कई ऑफर देखे जा सकते हैं।
POCO M2 Pro मोबाइल फोन को भारत में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है, और आज इसकी दूसरी सेल होने वाली है, यह सेल फ्लिप्कार्ट पर होने वाली है, यहाँ इस मोबाइल फोन को अभी के लिए कमिंग सून के तौर पर देखा जा सकता है। आपको बता देते हैं कि भारत में POCO M2 Pro मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में Rs 13,999 और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 16,999 में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आउट ऑफ़ द ब्लू, ग्रीन और ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ़ ब्लैक ऑप्शन में पेशब किया गया है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो गोरिला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है। फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 48MP प्राइमरी, 8MP सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।