Poco भारत में जल्द अपना नया smartphone लॉन्च कर सकता है। पोकों ने पहले ही Poco F2 Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है लेकिन भारतीय बाज़ार के लिए ब्रांड एक अलग फोन तैयार कर रहा है। इस फोन को Poco M2 Pro के नाम से लोच किया जाएगा और फोन को ब्लुटूथ SIG और Wi-Fi एलाएन्सेज डाटाबेस पर देखा गया है।
GSMArena के अनुसार, SIG लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Poco M2 Pro को MIUI 11 और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया जाएगा। वैबसाइट फोन की डिक्लैरेशन ID की ओर इशारा कर चुकी है जो कि Redmi Note 9 फोंस से मिलती जुलती है।
Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन Android 10 पर काम करेगा और Poco M2 Pro के नाम से आएगा। फोन को ड्यूल बैंड Wi-Fi, सपोर्ट मिलने वाला है। GSMArena ने बताया है कि gram कर्नल सोर्स से पता चलता है कि यह Redmi Note 9 Pro जैसा ही है। इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि Poco M2 Pro को Redmi Note 9 Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा।
आधिकारिक लॉन्च से पहले, Poco M2 Pro को कई दफा इंटरनेट पर देखा गया है। पिछले महीने की तरह फोन को शाओमी इंडिया RF के एक्सपोजर पेज पर देखा गया है।
Poco इस समय अपने अगले ऑडियो डिवाइस को प्रमोट करने मेन लगा है। कंपनी ने हाल ही में आगामी truly wireless earbuds के नाम के लिए क्राउड सोर्स किया था। Poco के वायरलेस इयरबड्स को Poco Pop Buds नाम दिया जाएगा और भारत में Realme Buds Air आदि को टक्कर देगा।
पिछले महीने Poco ने अपने Poco F2 Pro डिवाइस को प्रीमियम स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। Poco F2 Pro में 6.67 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और इसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन के बैक पर एल्युमिनियम चैसिस दिया गया है और इसका मेजरमेंट 8.9mm है।
फोन Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU है और इसे Adreno 650 GPU के साथ पेयर किया गा है। इसे 8GB LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन android 10 पर आधारित Poco Launcher 2.0 पर काम करता है और इसे डार्क मोड, रीवैम्प्ड ऐप ड्रॉअर जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!