POCO F1 अपनी पहली एनिवर्सरी के मौके पर यूज़र्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने इस अगस्त अपने सभी स्मार्टफोन वैरिएंट्स पर एक्सचेंज ऑफर रखा है। POCO India की तरफ से हाल ही में एक ट्वीट किया गया है जिसके मुताबिक POCO F1 पर Rs 2,000 की छूट एक्सचेंज ऑफर पर दी जा रही है।
https://twitter.com/IndiaPOCO/status/1164443746131308544?ref_src=twsrc%5Etfw
POCO India ट्वीट के मुताबिक फ़ोन को इस ऑफर के साथ mi.com, Flipkart, और Amazon India से खरीदा जा सकता है। POCO F1 smartphone की शुरूआती कीमत Rs 17,999 है।
POCO F1 smartphone ने फोन इंडस्ट्री में काफी अच्छी जगह बनायीं है और ऐसे में इस महीने एक साल पूरा होने पर कंपनी इसका जश्न मना रही है। अपने यूज़र्स का भी ख्याल रखते हुए कंपनी ने उनके लिए ऑफर निकाला है। पिछले साल ही इस फ़ोन को अगस्त में लॉन्च किया गया था। फ़ोन को Rs 20,999 में लॉन्च किया गया था और यह ऐसा सबसे सस्ता फ़ोन था जिसे Qualcomm Snapdragon 845 chipset से लैस कराया गया था।
इस डिवाइस में मौजूद एक हाई-एंड चिपसेट के अलावा अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है।