देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कई कंपनियाँ यूजर्स की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही हैं। पोको इंडिया ने भी अपने स्मार्टफोन की वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किए बयान में बताया कि जिन यूजर्स के स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून में खत्म हो रही है उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसे यूजर्स के फोन की वारंटी को अगले दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने यह फैसला कोरोना संक्रमण की वजह से देश में जगह-जगह लगे लॉकडाउन और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
We know that the past few months have been extremely difficult on everyone. To make things easier, we're extending